मुंबई में 53 पत्रकार कोरोना संक्रमित, भारत में मरने वालों की संख्या 590, विश्व भर में 1 लाख 69 हज़ार

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

कोरोना वायरस की महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 53 पत्रकार संक्रमित पाए गए हैं।
मीडिया से जुड़े फ़ील्ड में काम करने वाले 171 रिपोर्टर्स, फ़ोटोग्राफ़र्स और कैमरामन का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें 53 लोगों के रिज़ल्ट पॉज़िटिव पाया गया।
एक ही शहर में इतनी बड़ी संख्या में पत्रकारों के संक्रमित होने ने राज्य सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 466 नए मामले सामने आए जबकि 9 लोगों की मौत हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़, इस महामारी से देशभर में पिछले 24 घंटे में 15 सौ से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है।इसके साथ ही भारत में संक्रमित मरीज़ों की संख्या 18 हज़ार से ज़्यादा हो गई है जबकि मरने वालों की संख्या 590 है। 3,251 मरीज़ अभी तक ठीक भी हुए हैं।वहीं, मंगलवार की सुबह तक विश्व भर में कोरोना वायरस से 24 लाख 72 हज़ार लोग संक्रमित हो चुके थे, जबकि मरने वालों की संख्या एक लाख 69 हज़ार से ज़्यादा हो चुकी है।

Don`t copy text!