बिसौली। तहसील परिसर में भाकियू टिकैत ने पंचायत कर विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपा।

मुकीम अहमद अंसारी

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने तहसील परिसर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक पंचायत का आयोजन किया गया। उसके बाद एक ज्ञापन एडीएम अरुण कुमार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है कि राजस्व विभाग द्वारा रियल टाइम खतौनी में अंश ज्यादा संख्या में गलत कर दिए हैं। शासन के निर्देश के बावजूद भी छुट्टा पशुओं को नहीं पकड़ा गया है, जिससे आए दिन घटनाएं हो रही है एवं किसान परेशान है। एडीएम को ज्ञापन सौंप कर किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!