सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी, 29 नवंबर। महादेवा महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या पर कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। पियूष म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शिव भजन तेरा दर तो हकीकत में जन्नत का नजारा है, आदि सहित अनेक मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिंगर पीयूष द्वारा मैने भी तो पी है भक्ति तेरे नाम की आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा लोक गायिका अर्चना एंड ग्रुप द्वारा शिव भजनों की प्रस्तुति दी गयी। उन्होंने अपने भजन, मैं भूल गया रे भजन करना बाबा से कार्यक्रम की शुरुआत की, इसके बाद आज मिथला नगरिया, एक बार वृन्दावन, भोले ओ भोले आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी।मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!