बाराबंकी।असंद्रा थाना क्षेत्र के मस्तान कुटिया से पूरे शुक्लन गांव के जाने वाले मार्ग पर स्थित तालाब के पास गुरुवार की सुबह दो तेज रफ्तार बाइको में जोरदार टक्कर हो गई।जिसमें दो लोग घायल हो गए।
पूरे शुक्लन गांव राजन शुक्ला पुत्र मनीष शुक्ला और शीलू पुत्र शिवशंकर दोनों एक ही गांव के निवासी अपनी बाइक पर सवार थे।राजन मस्तान आश्रम से दूध देकर घर लौट रहे थे।जब किसी शीलू घर से आवश्यक कार्यवश से मस्तान आश्रम जा रहा था दोनों की बाइको में जोरदार टक्कर हो गई।जिससे दोनों बाईकों के परख़च्चे उड़ गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।वहीं डॉक्टरों ने कहा कि दोनों को बाइक सवारों को मामूली चोटे आई हैं।और उनका इलाज किया जा रहा है।जबकि मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
Related Posts

