अज्ञात युवक प्राथमिक विद्यालय भानपुर ताला खोलता दिखा वीडियो वायरल बनीकोडर मे शिक्षा व्यवस्था राम भरोसे

नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

रामसनेहीघाट बाराबंकी ।।उत्तर प्रदेश सरकार विद्यालय मे शिक्षा सुधारने के लिए हर महीने करोडों रुपये खर्च कर रही है वही लापरवाह अध्यापकों की वजह से शिक्षा व्यवस्था दम तोडती नजर आ रही है

ताजा मामला खण्ड शिक्षा क्षेत्र बनीकोडर प्राथमिक विद्यालय भानपुर का जहां पर शुक्रवार समय लगभग 2ः45 मिनट पर मीडियाकर्मी पहुंचे तो स्कूल मे ताला बंद मिला वही सुशील यादव नामक युवक मौके पर आ गया और ताला खोलने लगा जब सुशील यादव से परिचय पुछा गया तो पता चला कि भानपुर स्कूल मे उनकी तैनाती ही नही है सूत्रों से पता चला कि सुशील यादव रोज बच्चों को पढा़ते है और स्कूल खोलते बंद करते है दिन भर यही शिक्षण कार्य करते है सूत्रों पता कि यहां पर तैनात इंचार्ज प्रधानाचार्य मंजूलता महीने मे कुछ दिन ही आती है बाकी उनका कार्य सुशील यादव देखते है आखिरकार सरकार की मनसूबों पर पानी फेरने मे कोई कसर नही छोड रहे लापरवाह अध्यापक वही इसकी कई बार इसकी शिकायत खण्ड शिक्षा अधिकारी से की गई लेकिन कार्यवाही करने की जहमत उठाना उचित नहीं समझा आखिरकार क्या जिम्मेदार अधिकारियों की संरक्षण की वजह से लापरवाह अध्यापक सुधारने का नाम नही ले रहे? आखिरकार लापरवाही पर कब होगी कार्यवाही

नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!