एक मुश्त समाधान योजना का लाभ विद्युत उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए निकल गई जागरूकता रैली

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी बिजली बिल बकाएदारों के लिए सरकार द्वारा एक मुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है इसी क्रम में आज विद्युत वितरण खंड प्रथम बाराबंकी की ओर से बाराबंकी के जहांगीराबाद कस्बे में इस योजना का लाभ विद्युत उपभोक्ताओं को पहुंचाने के लिए जागरूकता रैली जे ई शशिकांत कटियार की अध्यक्षता में निकली गई जहांगीराबाद कस्बे से लेकर आसपास में उपभोक्ताओं को बैनर पोस्टर और अनाउंसमेंट के माध्यम से जागरूक किया गया सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं जिसमें 5000₹ से कम वाले विद्युत बिल बकायेदार है उनके लिए 100% ब्याज की छूट है ओ टी एस कराकर इस योजना का लाभ उठाएं योजना का लाभ उठाने के लिए तीन चरणों में पैसा जमा किया जा सकता है प्रथम चरण 15/ 12/ 2024 से लेकर 31/12/2024 तक है और दूसरा चरण 01/01/2025 से लेकर 16/01/2025 तक है तथा तीसरा चरण 17/01/2025 से लेकर31/01/2025 तक रहेगा जो सभी उपभोक्ता इस योजना का लाभ आसानी से ले सकते है आसान किस्तों में पैसा जमा कर सकते हैं

जे ई शशिकांत कटियार ने बताया विद्युत
वितरण खंड प्रथम बाराबंकी के जे ई शशिकांत कटिहार ने बताया की सरकार द्वारा लाई गई एक मुस्त समाधान योजना सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लाभकारी है ₹5000 तक के बिजली बिल बकाया दारों के लिए 100% ब्याज की छूट है ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को इसका लाभ लेना चाहिए

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!