एंटी करप्शन टीम ने विद्युत विभाग बदायूं के संविदा कर्मचारी को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं, एंटी करप्शन टीम की इस कार्यवाई से विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है।
बदायूं के उसावां रोड स्थित विद्युत विभाग के विद्युत लैब परीक्षण कार्यालय में तैनात संविदा कर्मी अमित कुमार सागर को बरेली एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार की शाम दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण बरेली ने बताया कि संविदा कर्मी अमित सागर ने बदायूं के खेड़ा नवादा निवासी हफीजुल से विद्युत मीटर को उतारकर उसमें बंदोवस्त कराने की एवज में दस हजार की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की गई थी। टीम ने जाल बिछाते हुए विद्युत विभाग कार्यालय के गेट के पास से संविदा कर्मी अमित सागर को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम अमित सागर को थाना सिविल लाइन ले गई। जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्यवाई से विद्युत विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

