जनपद में आयोजित आगामी पीसीएस (प्री) परीक्षा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया-
शमीम अंसारी बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में आयोजित आगामी पीसीएस (प्री) परीक्षा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया-

आज दिनांक 20.12.2024 को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 22.12.2024 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस (प्री) परीक्षा-2024 को पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों के आस-पास अवांछित तत्वों पर रोक लगाने के साथ-साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने, अभिसूचना तंत्र को क्रियाशील रखते हुए सतर्क दृष्टि रखने एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने आदि के सम्बन्ध में पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
शमीम अंसारी बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

