सेवानिवृत पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने दी विदाई,

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने चार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को विदाई दी। समारोह में एसआई सुमेर सिंह, छतरपाल सिंह, राकेश कुमार सिंह और धर्मेंद्र पाल सिंह,मंगलवार को सेवानिवृत हो गए।एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सेवानिवृत हुए चार पुलिसकर्मियों को शॉल व उपहार देकर विदाई दी। जिले में तैनाती के दौरान प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह, एसआई छतरपाल सिंह यूपी-112, एसआई राकेश कुमार सिंह थाना अलापुर व अनुचर धर्मेंद्र पाल सिंह मंगलवार को सेवानिवृत हो गए। पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह आयोजित कर सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने शॉल, उपहार व प्रतीक चिंह देकर सुखमय व समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं देकर विदाई दी। इस दौरान एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव,सीओ उझानी शक्ति सिंह,सीओ दातागंज केके तिवारी,सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह,सीओ सिटी संजीव कुमार,प्रतिसार निरीक्षक इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!