बाराबंकी। कोठी थाना प्रभारी शैलेश कुमार का एक बार फिर लोगो के द्वारा फूलों से वर्षा करते हुए पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार कोठी थाना प्रभारी क्षेत्र में पैदल गस्त के लिए गए थे इसी दरमियान टेडवा व पंडित पुरवा में सैकड़ों ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा करते हुए फूल माला पहनाया वहीं थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता के द्वारा मुझे बराबर प्यार मिलता चला आ रहा है और क्षेत्र की जनता कानून का पालन करने के साथ-साथ पुलिस की मदद करने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जो जनता है वह सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए धारा 144 का भी पालन कर रही है।
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

