बाराबंकी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रेरित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशान्त कुमार मिश्र के संयोजकत्व में लगातार 3 मई तक भोजन का वितरण करने के लिये संकल्प लिया है। इस सामुदायिक रसोई से फजुल्लागंज के अतिरिक्त कबीरपुर, बनवा, व मंझलेपुर ग्रामवासी भी लाभान्वित होगें। जिला कार्यवाह अजय व प्रधानाचार्य राम कृपाल पांडेय ने सामुदायिक रसोई पहुँच कर कार्यकताओं का उत्साहवर्धन किया और प्रशान्त मिश्र की विशेष प्रशंसा की और पात्र लोगों तक रसोई का लाभ पहुंचे, इसके लिये विशेष निर्देश दिये व लॉक डाउन बढ़ने की दिशा आगे की कार्यवाही पर अमल लाने के निर्देश दिये। आज 308 पैकेट फजुल्लागंज, कबीरपुर नागेश्वरनाथ में बांटे गये, 50 पैकेट इसमें लगे सफाई कर्मचारियों में भी वितरण किया गया स इस अवसर पर सुरेंद्र नाथ मिश्र, रमेश पोद्दार,अर्चना मिश्रा, राजीव मिश्रा मोनी शर्मा, शिवम शुक्ल, जनार्दन चतुर्वेदी,सुनील मिश्रा ,सुरेन्द्र वर्मा बबलू , डॉ राजेन्द्र वर्मा पवनेंद्र प्रताप सिंह ,दिनकर राय, शिव कुमार गुप्ता,विभव मिश्र, शैलेन्द्र सिंह शीबू ,लालाराम चैहान, प्रखर गुप्ता आदि मौजूद रहें और वितरण में सहयोग किया।
मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

