बाराबंकी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जैदपुर मंडल उपाध्यक्ष अलीम राईन ने अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा व दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की इस ऐतिहासिक विजय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष, सभी कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जागरूक जनता को हार्दिक बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की नीति पर जनता की मुहर है। दिल्ली की जनता ने यह साबित कर दिया है कि वे पारदर्शी और विकासोन्मुखी सरकार चाहते हैं। भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताकर जनता ने यह संदेश दिया है कि अब दिल्ली को नई दिशा और नया नेतृत्व चाहिए।
अलीम राईन ने कहा कि यह जीत उन सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने दिन-रात लगकर जन-जन तक भाजपा की विचारधारा और विकास योजनाओं को पहुंचाया। अब हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में आधारभूत ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, सुरक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में तेज़ी से काम हो और हर नागरिक को एक बेहतर जीवन मिले। उन्होंने कहा कि दिल्ली के नागरिकों ने जो विश्वास भाजपा पर जताया है, वह हमें और अधिक समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा देता है। हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। भाजपा एक नए, सशक्त और समृद्ध दिल्ली के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं!
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

