बैंक कर्मियों का बढ़ाया हौसला, की पुष्प वर्षा

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। बैंक कर्मियों का हौसला बढाने के लिए अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष रोहिताश्व दीक्षित की अगुवाई में व्यापारियों ने गांधी आश्रम के निकट पंजाब नेशनल बैंक में जाकर बैंक कर्मियों पर पुष्प वर्षा करते हुए उनका हौसला अफजाई किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रोहिताश्व दीक्षित ने कहा कि जहां एक ओर शासन प्रशासन अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन कर रही है।तो वहीं बैंककर्मी भी कदम से कदम मिलकर इस विपदा के समय अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।व्यापारियों ने बैंक कर्मियों को माला व शाल ओढाकर सम्मानित किया।इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्तोष गुप्ता, उपाध्यक्ष बाहुबली जैन, सतपाल सिंह, महामंत्री अंकुर जैन, कोषाध्यक्ष मदन गुप्ता, मीडीया प्रभारी हसन अब्बास नगर अध्यक्ष अकील, नगर उपाध्यक्ष नीतिश जैन, राजेश निगम आदि।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!