महंगाई भत्ते में कटौती को लेकर कर्मचारियों मे आक्रोश राज्य कर्मचारियों ने मोमबत्ती जलाकर सरकार का विरोध किया

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। देश मे मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद होनी लगी है। पूरे देश मे जगह जगह लोग अपने अपने तरीके से विरोध प्रदर्शन हो रहा है। केंद्रीय सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों के महगाई भत्ते मे कटौती को लेकर विकास भवन मे विकास भवन कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष मुस्तफा खान के अगुवाई मे सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए। सरकार द्वारा महंगाई भत्ते की 3 किस्ते फ्रिज करने और कई भक्तों की कटौती से नाराज कर्मचारियों ने आज दोपहर 12 बजे अपने कार्यालयों में मोमबत्ती जलाकर शांतिपूर्वक प्रतीकात्मक विरोध किया गया। श्री खान ने कहा की सरकार द्वारा कर्मचारियों के भत्ते मे से कटौती बर्दाश्त नही किया जायेगा सरकार को तत्काल इसे वापस लिया जायें। वहीं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के जिलाध्यक्ष आरपी सिंह के नेतृत्व मे जिला अस्पताल परिसर मे सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मोमबती जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। संगठन के अध्यक्ष आर पी सिंह ने बताया की सरकार की ये मनमानी बर्दाश्त नही किया जायेगा। श्री सिंह ने कहा की केन्द्रीय सरकार द्वारा डी.ए की तीन किश्त सहित छा भत्ते को फ्रीज किये जाने से राज्य कर्मचारियों मे काफी विरोध व्याप्त है। उन्होंने आगे कहा की इस तरह से तो कर्मचारियों के परिवार मे त्राहि त्राहि मच जायेगा केन्द्रीय सरकार को वापस किया जाना चाहिये और पुनः इसे लागू किया जाना चाहिये। इस मौके पर ड़ा धर्मेंद्र सिंह, राजा राम रावत, लता वर्मा, श्याम सुन्दर पटेल, दीपक वर्मा, शोभनाथ, त्रिलोकी नाथ शर्मा, चरन, राधेशयम, दिनेश यादव, राम कर्ण, जगदीश प्रसाद सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!