सांसद के हाथों मोदी गमछे से सम्मानित होने वाले जनपद के पहले युवा बने नितेश मिश्रा

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। देश मे कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते पूरे भारत मे द्वितीय चरण में लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री जी के द्वारा दिनांक 14 अप्रैल 2020 को भारत की जनता के नाम एक संबोधन जारी किया था जिसमे मास्क के विकल्प के रूप में मैनपुरी में निर्मित विशेष प्रकार का गमछा धारण करते हुए आम जनमानस को यह संदेश दिया था कि यह जरूरी नही की हर व्यक्ति मास्क का ही प्रयोग करे बल्कि गमछे से मुह को ढकना मास्क का एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। जैसा कि माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा प्रयोग की गई वस्तुएं युवाओं को खासी पसंद आती है और उन वस्तुओं का प्रयोग युवाओं के द्वारा किया जाने लगता है जिस के क्रम में मोदी जी द्वारा प्रयोग किया गया गमछा युवाओं को काफी पसंद आने लगा लेकिन लॉक डाउन प्रभावी होने के कारण ऐसे गमछे को मार्केट में लाना संभव नहीं हो पा रहा था जिस कारण जनपद के सांसद श्री उपेंद्र सिंह रावत की प्रेरणा से कस्बा जैदपुर में फहद हैंडलूम के द्वारा हूबहू उसी तरह के गमछे का निर्माण कराकर सांसद बाराबंकी को सौंपा गया और समाजसेवी प्रदीप सारंग द्वारा जनपद बाराबंकी के युवा समाजसेवी का नाम सम्मान हेतु सुझाया गया और नितेश मिश्रा को सांसद एवम सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सारंग द्वारा संयुक्त रूप से सामाजिक कार्यो को संपादित करने के कारण सम्मानित किया गया और इसी के साथ मोदी गमछे से सम्मनित होने वाले जनपद बारबंकी के पहले युवा समाजसेवी बनने का गौरव पटेल नगर निवासी श्री नितेश मिश्रा को हासिल हुआ। इसी के साथ सांसद द्वारा अवगत कराया गया कि फहद हैंडलूम जैदपुर द्वारा गमछों का निर्माण कराया जा रहा है तथा शीघ्र ही बिक्री हेतु उपलब्ध हो जाएगा।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!