दहगवां ब्लॉक की शिक्षिका नीति शर्मा राष्ट्रीय नवाचार सम्मान के लिए चयनित

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। दहगवां ब्लॉक की शिक्षिका नीति शर्मा को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान के लिए चयनित किया गया।

यह सम्मान नवाचारी गतिविधियां समूह भारत द्वारा संचालित राष्ट्रीय नवाचार सम्मान के अंतर्गत उन शिक्षकों को दिया जाता है।
जो अपने विद्यालयों में नवीन नवाचारों एवं प्रयोगों द्वारा शिक्षा को प्रभावशाली बना रहे हैं कथा लोगों को जागरुक कर रहे हैं। नीति शर्मा एक एकल विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापका है
जहां 89 छात्र नामांकित है।
शिक्षिका बताती है कि चार वर्ष पूर्व वह स्थानांतरण के अंतर्गत जनपद बदायूं में आई थी जहां उन्हें एक खंडहर विद्यालय मिला था जिसे उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से एक सुंदर विद्यालय बनाया जिसके लिए वह अपने सभी साथियों व अधिकारियों आभार मानती करती हैं।
नीति शर्मा ने बताया कि उन्हें राष्ट्रीय दिव्य प्रतिभा सम्मान 2025 के लिए चयनित किया गया है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!