नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद के नेतृत्व में पालिका परिवार ने सामूहिक भंडारे का आयोजन किया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अबरार अहमद के नेतृत्व में पालिका परिवार ने सामूहिक भंडारे का आयोजन किया। इस भंडारे में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूरी और सब्जी के साथ हलवा का प्रसाद वितरण किया गया। लोगों ने विधिवत प्रार्थना कर नगर की समृद्धि की कामना की। इस पर मशकूर खान, महेश शर्मा, यशोदा नन्दन, राजीव कुमार, विकाश बाबू, जितेन्द्र कुमार, शारिक खान, अनुज, नितिन, सोहेब, नरेश, राजेश, मनीष, हिमांशु सत्यपाल, रमेश, अनमोल, हरिज्ञान, राजेश बाबू, अजय बाबू, पालिका सभासद दीपक पाठक, शिवशंकर रस्तोगी, अभीक्ष पाठक, सौरभ, आशुतोष पाठक, अमरपाल, शफीक अहमद, कमर खान, बाबू फारूकी आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!