कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में समर कैंप के सातवें दिन का प्रारम्भ रोग प्राणायाम से किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में समर कैंप के सातवें दिन का प्रारंभ योग प्राणायाम से किया गया।तत्पश्चात समस्त छात्र-छात्राओं को चित्रों में रंग भरने का अभ्यास कराया गया। प्राथमिक विद्यालय मेथरा के शिक्षामित्र राजकुमार द्वारा छात्र – छात्राओं को रोचक कहानी सुनाई गई। दूसरे शिक्षामित्र राजकुमार यादव द्वारा अंताक्षरी प्रतियोगिता कराई गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से समर कैंप में पूर्ण मनोयोग से सीखने को प्रेरित किया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!