तमंचे से ताबड़तोड़ फायर करके अपने हिस्से की भूमि पिता से बेचने के लिए बना रहा था दबाव, पिता ने आरोपी पुत्र तथा उसके एक दोस्त के विरुद्ध मामले की गंभीर धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रारंभ की जांच,

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। बदायूं जनपद के थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम गोटिया बरखेड़ा निवासी बालक राम पुत्र नेत्रराम ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र बताया कि उसका पुत्र अमित उर्फ छोटू रंगशाला में काम करता है वह अपने हिस्से की जमीन बेचने के लिए मुझ पर कई दिनों से दवाब बना रहा था परंतु मैं ऐसा करने से इनकार कर दिया तो वह ग्राम के ही अपने एक दोस्त रामवीर के साथ तमंचा लेकर बीती रात 10:00 बजे के लगभग घर में घुस आया तथा मेरे साथ गाली गलौज करने लगा आते ही उसने तमंचे से साथ लाए तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली जिससे घर तथा पड़ोस में अफरा तफरी मच गई लोग इधर-उधर भागने लगे फायरिंग की आवाज सुनकर काफी तादाद में लोग घर पर पहुंच गए जिन्हें देखकर मेरा पुत्र अमित उर्फ छोटू तथा उसका साथ ही रामवीर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।

पीड़ित पिता बालक राम ने बताया कि मेरा पुत्र अमित उर्फ छोटू अपने हिस्से की जमीन बेचने के लिए मुझ पर दबाव बना रहा था जब मैने इनकार किया तो उसने तमंचे से फायर करके मुझ पर दबाव डाला कि अगर तुमने जमीन नहीं बची मेरे हिस्से की तो तुम्हें जान से मार दूंगा।
पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 94 धारा 131, 352 351/3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!