समाजसेवियों ने जरुरतमंदो को कराया भोजन
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी। शनिवार को देवा रोड स्थित सौमैया कालोनी के समाजसेवियों ने लॉक डाउन के दौरान गरीब व असहाय और जरूरतमंदों की मदद के लिए निरन्तर अपने कदम आगे बढ़ाते हुए मदद करते देखे जा रहे हैं। इनकों जहां भी कोई जरुरतमंद दिखता है उनको लंच का पैकेट देकर मद्द कर रहे हैं। इस सराहनीय कार्य में सभी युवा समाजसेवी भाग ले रहे हैं। इन सभी युवा समाजसेवियों का कहना है कि हमारे कालोनी में जिससे जो बन पाता वह इस सराहनीय कार्य में सहयोग करते है। जिससे हम लोग यह समाजसेवा कर रहे हैं। समाजसेवियों ने शहर के मुख्य मार्गों पर पैदल जा रहे है व सड़क किनारे बैठे लोगों की मद्द की। इन युवाओं ने लगभग 400 लंच पैकेट जरुरतमंदो को वितरित किया। इस सराहनीय कार्य में मोहम्मद इरफान, चिंटू मौर्या, सचिन दुबे, अंकित झां, रितेश मौर्या, ज्ञानेन्द्र आर्या, रजत सिंह, अंकित वर्मा, निखिल सिंह, गौरव यादव, ऋषभ गुप्ता, जुनैद कुरैशी, रोहित यादव, अभिषेक वर्मा आदि शामिल रहे।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

