मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी के निर्देश पर वांछित अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मसौली पुलिस ने गैंगस्टर के तीन वांछित अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत को मुखबिर द्वारा जानकारी मिली की गैंगस्टर के वांछित अपराधी बिन्दौरा चैराहे पर मौजूद है। प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत, उपनिरीक्षक मुश्ताक शाह, राजकुमार, हेड कॉन्स्टेबल असलम खान, रामदुलारे यादव, शिवमूर्ति सक्सेना की टीम गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त सोनू व छोटू पुत्रगण मुसदन निवासी ग्राम आकिल शाह बाबा मजार त्रिलोकपूर, आशिफ अली पुत्र वसीम अली निवासी ग्राम सेमरी थाना सफदरगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

