इरम जहाँगीराबाद में शुरु हुआ ऑनलाइन यूनिट टेस्ट

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

बाराबंकी। कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ऑनलाइन पठन-पाठन कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में इरम विद्यालय जहांगीराबाद जोकि मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित है वहां के प्राचार्य डॉ मोहम्मद नोमान ने अपने विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई तो लगभग 10 अप्रैल से शुरू कर ही दी थी और अभी तक जितना भी सिलेबस कवर किया गया था ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से उसी का ऑनलाइन यूनिट टेस्ट करवाने का निर्णय लिया। इस यूनिट टेस्ट में 30 प्रश्नों का संकलन किया गया जो कि 30 मिनट का किया गया है। इस ऑनलाइन यूनिट टेस्ट के माध्यम से इरम विद्यालय जहांगीराबाद के लगभग 150 प्रशिक्षुओं का ऑनलाइन यूनिट टेस्ट लिया जा रहा है। 1 मई 2020 को डीएलएड बैच 2019 फर्स्ट सेमेस्टर के ऑनलाइन यूनिट टेस्ट की शुरुआत की गई जोकि पूर्णतया बहुविकल्पीय प्रश्नों का संकलन किया गया जिसमें एक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए जिसमें एक विकल्प पर सही का निशान लगाना था जिसमें शत-प्रतिशत बच्चों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा पैटर्न की तर्ज पर एक दिन में एक सेमेस्टर के दो यूनिट टेस्ट लिए गए। प्रथम टेस्ट विद्यालय जहांगीराबाद के हिंदी प्रवक्ता डॉ संदीप कुमार सिंह द्वारा आयोजित किया गया एवं दूसरा टेस्ट प्रवक्ता अजीत कुमार सिंह द्वारा लिया गया। इस ऑनलाइन यूनिट टेस्ट प्रक्रिया में दिए गए समय में प्राचार्य डॉ मोहम्मद नोमान द्वारा पूरी मुस्तैदी से निरीक्षण किया गया और जिन प्रशिक्षुओं ने अपने पेपर को देर से सम्मिट किया था उनके पेपर को एक्सेप्ट नहीं किया गया ऑनलाइन की पूरी पढ़ाई की प्रक्रिया में बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावक भी बहुत उत्साहित दिखे और अपनी फीडबैक वीडियो क्लिप के माध्यम से इरम सोसाइटी लखनऊ के प्रबंध तंत्र एवं इरम विद्यालय जहांगीराबाद के तमाम अध्यापकों का शुक्रिया अदा किया एवं भूरी भूरी प्रशंसा की। डिजिटल क्लास को चलाने के प्रबंधन में वरिष्ठ प्रवक्ता एजाज अहमद, संदीप कुमार सिंह, लालता प्रसाद, अजीत कुमार सिंह एवं मोहम्मद अफजाल का सराहनीय योगदान रहा।

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

 

 

Don`t copy text!