ईको कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत महिला सहित सात लोग घायल।

मुकीम अहमद अंसारी

म्याऊं, बदायूं। उसहैत रोड पर भम्याऊं-उसहैत रोड पर भन्द्रा गांव के पास सोमवार रात एक दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार ईको कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक बच्चे और एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए।

घटना रात 10 बजे की है। म्याऊं से उसहैत की तरफ जा रही ईको कार ने पहले रिजौला के तीन युवकों की बाइक को टक्कर मारी। इन युवकों में शिवम (23), प्रवेंद्र (18) और अमित (25) शामिल थे। इसके बाद कार ने भन्द्रा गांव के पास उसहैत निवासी नवीजान (48) की बाइक को टक्कर मार दी। इस बाइक पर नरपत नगला के किशनलाल (42), उनकी पत्नी भारती (40) और बेटा गोलू (7) सवार थे।
घायलों को पहले म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसहैत थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।न्द्रा गांव के पास सोमवार रात एक दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार ईको कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक बच्चे और एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए।
घटना रात 10 बजे की है। म्याऊं से उसहैत की तरफ जा रही ईको कार ने पहले रिजौला के तीन युवकों की बाइक को टक्कर मारी। इन युवकों में शिवम (23), प्रवेंद्र (18) और अमित (25) शामिल थे। इसके बाद कार ने भन्द्रा गांव के पास उसहैत निवासी नवीजान (48) की बाइक को टक्कर मार दी। इस बाइक पर नरपत नगला के किशनलाल (42), उनकी पत्नी भारती (40) और बेटा गोलू (7) सवार थे।
घायलों को पहले म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसहैत थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!