सात हज़ार से अधिक अमरीकी सैनिक कोरोना से संक्रमित, कुल संक्रमित अमरीकियों की संख्या दस लाख के पार

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अमरीकी रक्षामंत्रालय पेंटागन ने बताया है कि इस देश के 7100 सैनिक, कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी केे अनुसार पेंटागन ने शुक्रवार को एलान किया है कि इस समय अमरीका के 7100 सैनिक, कोरोना से संक्रमित हैं।
पेंटागन ने बताया कि अबतक कम से कम 27 अमरीकी सैनिक कोरोना से संक्रमित होकर मर चुके हैं।  अमरीकी सशस्त्र सेना के 248 लोग इस समय कोरोना के इलाज के उद्देश्य से असप्तालों में भर्ती हैं।
ज्ञात रहे कि अमरीका में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है।  अन्तिम रिपोर्ट मिलने तक अमरीका में दस लाख 131 हज़ार लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं जबकि इसी दौरान 65700 अमरीकी कोरोना के कारण मारे जा चुके हैं।  इसी बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि कोरोना वायरस से देश में मरने वालों की संख्या 1 लाख से नीचे रुक जाएगी  हालांकि ट्रम्प ने सोमवार को कहा था कि कोरोना से अमरीका में 65 हज़ार से लेकर सात लाख तक जानें जा सकती हैं जबकि इससे पहले वाले उनके बयान के अनुसार अमरीका में 60 और 65 हज़ार लोग ही कोरोना के कारण मारे जाएंगे।

Don`t copy text!