इस्राईल की बढ़ी मुश्किलें, पश्चिमी जार्डन के क्षेत्रों का विलय नहीं होगा आसान, 127 ब्रिटिश सांसदों ने मोर्चा संभाला

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

ब्रिटेन के 120 से अधिक वर्तमान और पूर्व सांसदों ने पश्चिमी तट के विलय के बारे में ज़ायोनी शासन की कार्यवाही पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। मिडिल ईस्ट आई वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन की कन्ज़रवेटिव सहित विभिन्न पार्टियों के 127 वर्तमान और पूर्व सांसदों ने प्रधानमंत्री बोरिस जान्सन के नाम एक पत्र लिखकर मांग की है कि यदि ज़ायोनी शासन पश्चिमी जार्डन के कुछ क्षेत्रों को अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में मिलाने की कार्यवाही करे तो उसके विरुद्ध प्रतिबंध लगा दिया जाए।इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले सांसदों ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जान्सन से मांग की है कि वह ज़ायोनी शासन की इस योजना के अंतर्राष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध होने के अपने दृष्टिकोण की घोषणा करें और अगर ज़ायोनी शासन पश्चिमी जार्डन के क्षेत्रों को अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में विलय की कार्यवाही करे तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की भी घोषणा करे।इस पत्र में बल दिया गया है कि विश्व समुदाय, फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों की रक्षा पर प्रतिबद्ध है।

Don`t copy text!