आवास पर ठहरे ग्राम पंचायत सचिव की अज्ञात चोर बाइक चोरी करके हुए नौ दो ग्यारह, सचिव ने जब सुबह उठकर बाइक देखी तब उन्हें बाइक चोरी का हुआ एहसास,
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
इधर-उधर बाइक को किया तलाश नहीं मिलने पर अज्ञात चोर के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
सहसवान, बदायूं। थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम मोलिया नगला निवासी विकासखंड दहगवां क्षेत्र में तैनात ग्राम पंचायत सचिव महिपाल सिंह पुत्र वीरेंद्र गिरेंद्र लाल ने थाना कोतवाली सहसवान को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अकबराबाद मोहल्ले में कैसी शाक्य के आवास पर किराए पर रहता है कभी-कभी वह आवास पर रुक जाता है 15 जून को वह आवास पर आकर रुका था तथा अपनी हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या यूपी 24 ए एस 6842 आवास के बाहर खड़ी करके कमरे में सोने चला गया जब वह सुबह उठा और उठकर देखा तो उसकी बाइक अपने स्थान पर नहीं थी उसने इधर-उधर तलाश किया परंतु उसकी बाइक का कुछ पता नहीं चला मामले की जानकारी उसने डायल 112 पुलिस को दी।
पीड़ित महिपाल सिंह के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 272 धारा 303/2 के अंतर्गत अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

