सीरिया से इराक़ में दाइश के आतंकियों को पहुंचा रहा है अमरीका
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
इराक़ के स्वयं सेवी बल अन्नोजबा ने बल दिया है कि अमरीका, दाइश के आतंकियों की बड़ी संख्या को सीरिया से इराक़ में पहुंचाना चाहता है।इराक़ के स्वयं सेवी बल अन्नोजबा की राजनैतिक परिषद ने शनिवार को इराक़ में अमरीका की हालिया भड़काऊ कार्यवाहियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया कोरोना महामारी से जंग में व्यवस्त है इसके बावजूद अमरीका अन्य देशों में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाकर राष्ट्रों के राजनैतिक भूगोल से खिलवाड़ कर रहा है और देशों की स्थिरता को ख़तरे में डाल रहा है।नोजबा आंदोलन का कहना था कि अमरीका की नीति में इराक़ अब भी एक बड़ी योजना है जिसका उद्देश्य धार्मिक और जातीय आधारों पर देश का बंटवारा है।
नोजबा आंदोलन की राजनैतिक परिषद ने इराक़ में आतंकियों की घुसपैठ में अमरीका के नये षड्यंत्रों की ओर संकेत करते हुए कहा कि पूर्वी फ़ुरात नदी से इराक़ में आतंकियों की घुसपैठ कराई जा रही है। बयान में कहा गया है कि करकूक की सुरक्षा स्थिति और आतंकी हमले, अमरीका के षड्यंत्रों का ही परिणाम है। नोजबा आंदोलन ने सचेत किया है कि अमरीकी अतिग्रहणकारियों को यह जान लेना चाहिए कि प्रतिरोध आंदोलन अमरीका की सारी करतूतों पर नज़र रखे हुए है और वह अमरीका की किसी भी योजना को किसी भी प्रांत में पूरा नहीं होने देगा।

