मसौली बाराबंकी। रविवार की भोर शौच के लिए गये एक अधेड़ की कल्याणी नदी में पानी लेते समय पैर फिसलने से डूब कर मौत हो गयी। परिजनों के सहयोग से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा मजरे बिरौली निवासी 55 वर्षीय रामकिशोर पुत्र रामआसरे गांव के निकट से बह रही कल्याणी नदी के किनारे सौच के लिए गया था पानी लेते समय रामकिशोर का नदी में पैर फिसल गया जिससे उसकी नदी में डूब कर मौत हो गई। सुबह जब परिजन जगे और काफी देर तक घर वापस न आने पर खोजबीन की तो रामकिशोर की लाठी नदी के किनारे पड़ी मिली किसी अनहोनी घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस को सूचना देकर नदी में तलाश की तो काफी देर बाद नदी से शव बरामद हुआ। रामकिशोर की मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी श्यामा देवी ने बताया कि पैर में दर्द होने के कारण लाठी के सहारे चलते थे। मृतक के तीन पुत्र एव तीन पुत्रियां है जिसमे तीनो पुत्रियों एव दो पुत्रों का विवाह हो चूका है तथा एक 13 वर्षीय पुत्र लवकुश अविवाहित है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

