सहसवान,बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान व सपा नेता जमालुद्दीन ने कैंप कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया सपा के प्रदेश सचिव शाहिद खान एवं वरिष्ठ सपा नेता चौधरी जमालुद्दीन ने सैकड़ो समर्थकों की मौजूदगी में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया तथा अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की गई प्रदेश सचिव शाहिद खान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए लैपटॉप कन्या विद्याधन बेरोजगारी भत्ता बहन बेटियों को दिया जाता था आज भाजपा की सरकार में सारी योजनाएं बंद कर दी गई हैं
सपा सरकार में जितनी योजनाएं चलाई गई थी भाजपा ने उन सभी योजनाओं को बंद कर दिया है जन्मदिन के मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता चौधरी जमालुद्दीन सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

