मोहिउद्दीनपुर में कक्षा 3 के छात्र मोहम्मद साद अंसारी, फ़रजंद यावर अरफात अंसारी को कुरान मुकम्मल करने पर नोटों के हार व कपड़ों से हौसला अफजाई की।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर मोहम्मद ताहिर हुसैन अंसारी के पोते सर सैयद पब्लिक स्कूल के होनहार क्षात्र मोहम्मद साद अंसारी, फ़रजंद यावर, अरफात अंसारी क्लास 3 में तालीम हासिल कर रहे हैं उसी के साथ दीनी तालीम की भी पढ़ाई करते हुए शनिवार को उन्होंने कुरान मुकम्मल कर लिया इसी खुशी के मौके पर तमाम अजीज रिश्तेदारों ने खुशी जाहिर करते हुए और अच्छी तालीम के चलते कुरान मुकम्मल करने पर उन्हें नोटों के हारों से लाद दिया और कपड़े देकर उनका हौसला बढ़ाया इसका सिरे बच्चों के उस्ताद हाफिज साहब व उनके दादा ताहिर हुसैन अंसारी को जाता है जिन्होंने इतनी सी कम उम्र में इतनी मेहनत करते हुए इन बच्चों को कुरान की तालीम दिलाई ।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!