सहसवान, बदायूं । थाना सहसवान पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
पिता ने दर्ज कराई शिकायत
पीड़िता के पिता ने 15 अगस्त 2025 को थाना सहसवान में तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर आरोपी ने ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने 16 अगस्त 2025 को दबिश देकर नाबालिग को सकुशल बरामद किया। बरामदगी के बाद धारा 180 BNSS के तहत पीड़िता का बयान दर्ज किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस ने 17 अगस्त 2025 की सुबह आरोपी बोबी पुत्र रनवीर, निवासी थाना सहसवान क्षेत्र को नगला चोई पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2)/64(2)(m) BNS, 5M/6 पोक्सो एक्ट और 3(2)5 SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस टीम
गिरफ्तारी और बरामदगी में म0उ0नि0 शिवानी सिंह (विवेचक), उ0नि0 यशपाल सिंह, हेड कांस्टेबल शीलेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल रामलखन और कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

