सहसवान में जनहित कार्यों के सम्बंध में उपजिलाधिकारी से मिला प्रतिनिधि मंडल

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद् भारत के प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश बृजेश देवेन्द्र यादववंशी, जनपद बदायूं के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल सहसवान में जनहित से जुड़े मामलों को लेकर उपजिलाधिकारी से मिला।

प्रतिनिधि मंडल ने पहले मौसमपुर गांव का दौरा किया, जहां पिछले दिनों उपनिरीक्षक मनवीर यादव की माताजी की हत्या करने वाले असामाजिक तत्वों की घटनाओं के पीड़ित परिवारों और इलाज के दौरान एक युवक की दुखद मृत्यु से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इसके बाद दहगवां स्थित इस्लाम नवी प्रधान के आवास पर साकिब अली सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।

बाद में प्रतिनिधि मंडल ने सहसवान की पशु चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी श्री साई आश्रित शांखमरी, आईएएस से पी डब्ल्यू डी गेस्ट हाउस, बदायूं में मुलाकात की।

इस दौरान होराम सिंह यादव, एस वी दीवाना, रामकिशोर यादव, अवधेश यादव, राष्ट्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!