बदायँ। बदायूँ वन प्रभाग में कार्यरत प्रदीप कुमार वर्मा जो वर्तमान में प्रभारी प्रभागीय निदेशक के पद पर तैनात हैं गंभीर नेत्र रोग से पीडि़त हैं जानकारी के अनुसार वे विभागीय पत्रों को पढऩे में असमर्थ हैं इसके बावजूद वे चिकित्सा अवकाश पर न जाकर निरंतर कार्यालयीन कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं सूत्रों के अनुसार जब इस संबंध में जानकारी मुख्य वन संरक्षक, रूहेलखंड जोन बरेली को हुई, तो उन्होंने प्रदीप कुमार वर्मा को वृत्त कार्यालय बुलाया और सचल दल प्रभारी के समक्ष एक विभागीय पत्र पढऩे को दिया परीक्षण के दौरान वे पत्र पढऩे में असमर्थ पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि वे दृष्टिबाधित हैं और संभवत राजकीय कार्यों के सम्पादन में अक्षम हैं इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को प्रदीप कुमार वर्मा को वन प्रभाग के कार्यभार से मुक्त करने हेतु संस्तुति प्रेषित कर दी गई है, ताकि राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के संचालन और अनुश्रवण में कोई व्यवधान न उत्पन्न हो इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं से भी उनकी चिकित्सा स्थिति को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है ताकि स्थिति की वस्तुनिष्ठ पुष्टि की जा सके हालांकि प्रदीप कुमार वर्मा स्वयं अपनी दृष्टिबाधिता को स्वीकार नहीं कर रहे हैं इस विरोधाभास के चलते विभागीय स्तर पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है और मामले की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

