महिला की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूँ । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खल्ली में बुधवार की दोपहर एक नवविवाहिता की कूलर के तार बिजली के बोर्ड में लगाते समय एक तार पैर पर गिरने करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के परिजन उसे अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।

जानकारी के भवानीपुर खेरू निवासी मुस्तफा की शादी करीब दो साल पूर्व अर्शी 21 वर्ष से हुई थी। बुधवार दोपहर को अर्शी घर में कूलर चला रही थी। उसी दौरान कूलर के तार को बिजली के बोर्ड में लगाते समय बोर्ड से एक तार अचानक निकलकर उसके पैर पर गिर गया। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई हालत गंभीर होने पर
परिवार के लोग आनन-फानन में उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से हालत गंभीर पर अस्पताल भेज दिया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम पसर गया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!