तेज आंधी के साथ हुई बारिश

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

 

मसौली बाराबंकी। क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज आधी से घरो एव दुकानों पर रखे टीन-शैड उड़ गए। वहीं खेतों में कटी पड़ी गेहूँ की फसल इधर-उधर हो गई। तथा आम की फसल काफी प्रभावित हो गयी। मंगलवार को करीब ढाई बजे तेज आधी के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। एक घंटा तेज हवा के साथ चली बारिश का वेग इतना तेज था कि तमाम बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गये। भारी बारिश से लोगों को जहाँ गर्मी से राहत मिली, गली-मौहल्लों में बजबजाती नालियों से पानी लबालब हो गया। सबसे ज्यादा नुकसान आम बागवानों को हुआ है तेज आंधी चलने के कारण बागों से बड़ी मात्रा में आम गिर गया जिससे बागवानों के चेहरे उतर गये। वही अभी भी गेहूँ की थ्रेसिंग का कार्य चल रहा है भारी बारिश के कारण खेतों में पड़ी फसल अस्त व्यस्त हो गई। तेज आंधी पानी के कारण घरो एव दुकानों पर रखी टीनशेड उड़ कर क्षतिग्रस्त हो गयी।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

 

Don`t copy text!