लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस हुई सख्त

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस हुई सख्त

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। लाॅकडाउन का उल्लंघन कर अनावश्यक रूप से बिना मास्क घूम रहे डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों का सफदरगंज पुलिस ने वाहन सहित चालान किया। पुलिस की सख्ती देख लोगों में हड़कंप मच गया। कोविड 19 को लेकर देश में लागू लॉक डाउन में मिली कुछ छूट पर लोग अनावश्यक रूप से घरो से निकल पड़े पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी के निर्देश पर मंगलवार को सफदरगंज प्रभारी निरीक्षक सन्दीप कुमार राय ने बिना मास्क लगाएं व अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों के साथ सख्ती से पेश आते हुए वाहनों समेत चालान किया। जिससे अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगो में हड़कम्प मच गया। प्रभारी निरीक्षक सन्दीप कुमार राय की अगुवाई में पुलिस ने सफदरगंज चैराहा, उधौली ,पल्हरी ,दादरा ,रसौली ,रामपुर कटरा आदि क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से सड़कों पर पैदल व बाइकों से घूम रहे लोगों पर सख्त तेवर दिखाते हुए कार्यवाही की थाना प्रभारी सन्दीप कुमार राय ने ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि लांकडाउन के निर्देशो का पालन न करने एव बिना मास्क व अनावश्यक रूप से घूमते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने तीसरे लांकडाउन लागू होने से एक दिन पूर्व ही क्षेत्र में भ्रमण कर घोषणा करते हुए लोगों को अनावश्यक रूप से बिना मास्क के घरों से बाहर न निकलने के लिए निर्देश दिए थे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

 

Don`t copy text!