आकाशीय बिजली गिरने से एक गर्भवती भैंस की दर्दनाक मौत

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदेशी में आकाशीय बिजली गिरने से एक गर्भवती भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। भैंस की मौत के बाद पशुपालक के घर में कोहराम मच गया। चंदेशी निवासी सोमवीर पुत्र गेंदनलाल ने जानकारी देते हुए बताया दोपहर लगभग दो बजे के करीब आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी गर्भवती भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। भैंस की मौत के बाद पशुपालक के घर में कोहराम मच गया। पशुपालक ने मामले की जानकारी सहसवान तहसील प्रशासन को दे दी है।पीड़ित भैंस स्वामी ने बताया आज मंगलवार दोपहर करीब दो बजे आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत हो गई है जिसकी कीमत लगभग 90 हजार रुपये थी। गनीमत रही आकाशीय बिजली की चपेट में कोई अन्य व्यक्ति नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!