ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण दूसरे बैच का शुभारंभ हुआ
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली, बदायूं। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एफ.एल.एन. एवं एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शिक्षण प्रशिक्षण दूसरे बैच का शुभारम्भ हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ सीनियर शिक्षकओं द्वारा ज्ञानदायिनी मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ए.आर.पी. मचिन मिश्रा ने बुनियादी शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला। ए.आर.पी. रानी ने प्रशिक्षण के बिंदुओं से अवगत कराया। ए.आर.पी. सौरभ पाठक ने कक्षा तीन की पुस्तक वीणा में हुए महत्वपूर्ण बदलाव से परिचय कराया। संदर्भदाता साहू सावेन्द्र गुप्ता ने गणित मेला पुस्तक से परिचय कराते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं से सभी को अवगत कराया।इस अवसर पर मनु मिश्रा, गौरव सिंह, वरुण श्रोतिय, अजय शंखधार, माधुरी शर्मा, अजय कुमार, पंकज, के प्रशाद भारत भूषण, सोनम शर्मा, अंजुम बुशरा, नेहा गोस्वामी, हेमंत सिंह, बबलू, राजेश शाक्य, संजय, विजय आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

