नगर में श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की विशाल शोभा यात्रा प्रारंभ, जगह-जगह झांकियो पर भक्तजन कर रहे हैं पुष्प वर्षा

मुकीम अहमद अंसारी

जगह-जगह झांकियो पर भक्तजन कर रहे हैं पुष्प वर्ष

सहसवान, बदायूं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री भगवान राम की विशाल शोभायात्रा नगर के अलग-अलग मोहल्लो से काली अखाड़े झांकियां बैंड बाजे एवं कलाकारों के साथ निकलना प्रारंभ हो गई जिन्हें देखने के लिए दूर दराज एवं नगर से लोग मुख्य मार्गों पर आना प्रारंभ हो गए
नगर के मोहल्ला बजरिया से बालाजी महाराज के अलावा कई ईस्ट देवी देवताओं की झांकियां काली अखाड़ा बैंड बाजे के साथ निकाली गई जहां-जहां से शोभायात्रा निकाली वहां वहां भक्तों ने झांकियां की पूजा अर्चना की तथा पुष्प बरसाकर स्वागत किया तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया इसी के साथ ही मोहल्ला साहबाजपुर सैफुल्लागंज नयागंज जहांगीराबाद अकबराबाद मोहद्दीपुर आदि मोहल्ले से भी झांकियां का निकलना प्रारंभ हो गया है उपरोक्त मोहल्ले से निकाली गई सभी झांकियां कई अखाड़ों एवं बैंड बाजों को सामूहिक रूप से रामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वाधान में निकाली जा रही शोभा यात्रा में मोहल्ला जहांगीराबाद चौराहे पर शामिल किया गया समाचार लिखे जाने तक शोभायात्रा धीरे-धीरे मुख्य बाजार की ओर प्रस्थान कर रही थी शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़कों के दोनों और हजारों की तादाद में भीड़ एवं भक्तजन पुष्प वर्षा करते हुए देखे गए सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा के साथ भारी पुलिस एवं महिला आरक्षी साथ चल रहे थे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!