खेत में परेवा करने गया किसान विद्युत लाइन की आया चपेट में, मौके पर ही किसान की दर्दनाक मौत

मुकीम अहमद अंसारी

“परिवार में मचा कोहराम खत्म, पुलिस ने मृतक के शब को सील करके पीएम को जिला मुख्यालय भेजा”

सहसवान, बदायूं। सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेंहरा निवासी 25 वर्षीए अमरीश पुत्र अतर सिंह तड़के सुबह खेत में परवेट करने के लिए गया था जहां खेत में 11000 विद्युत लाइन का तार टूटा पड़ा था अमरीश का जैसे ही विद्युत लाइन के ऊपर पैर पड़ा वह धू धू करके जलने लगा जैसे ही कुछ लोगों ने जब अमरीश को दिखा तो उन्होंने जैसे तैसे लकड़ी से तार हटाकर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी घटना से अमरीश के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मृतक अमरीश के सबको सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!