जात करके ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर तीन यात्री गंभीर रूप से घायल एक यात्री की हालत नाजुक जिला चिकित्सालय रेफर,

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली से परिजनों को बेलोन माता की जात करके बीती मध्य रात्रि अपने घर वापस लौट रहे थे की इसी बीच थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम सिलहरी में चंदनपुर जाने वाले मार्ग के सामने शिव मंदिर पर हो रही श्री रामलीला महोत्सव कार्यक्रम देखने के लिए उपरोक्त ट्रैक्टर ट्राली रोक ली गई और यात्री लघु शंका इत्यादि करने लगे इसी बीच गुन्नौर की ओर से तीव्र गति से आ रहे ट्रक नंबर उत्तर प्रदेश 81एचएफ 3874 के चालक ने लघु शंका कर रहे यात्रियों को जबरदस्त टक्कर मारकर ट्रक चालक भाग निकला तो यात्रियों ने पीछा करके उपरोक्त ट्रक चालक को मय ट्रक पकड़ लिया। इसी बीच ट्रक चालक द्वारा ट्रक से जबरदस्त टक्कर मारकर दिनेश पुत्र महेंद्र गुरुदेव पुत्र कुमारपाल कमलेश पुत्र ऋषिपाल सिंह को गंभीर रूप से घायल कर गया मामले की जानकारी तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान लाया गया जहां कमलेश की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया जबकि दिनेश ,गुरुदेव को चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की इजाजत दे दी।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी नरेंद्र पाल सिंह पुत्र रिशिपाल सिंह ग्राम तिहरा खेड़ा तहसील कलान थाना परोर जनपद शाहजहांपुर निवासी ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मेरा भाई कमलेश ट्रैक्टर ट्राली में परिजनों तथा ग्रामीणों को बेलोंन माता की जात कराकर घर वापस लौट रहे थे जहां ग्राम सिलहरी के पास हो रही रामलीला महोत्सव को देखने के लिए खड़े हो गए इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने जो पुलिस के कब्जे में है जबरदस्त टक्कर मार कर मेरे भाई कमलेश पुत्र रिशिपाल सिंह दिनेश पुत्र महेंद्र गुरुदेव पुत्र कुमार पाल निवासी ग्राम रूढ़ि नगला थाना परोर जनपद शाहजहांपुर घायल हो गए मेरे भाई कमलेश की दोनों टांगे कट गई और उसे गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस ने नरेंद्र पाल सिंह की प्रार्थना पत्र पर उपरोक्त ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध संख्या 409 धारा 281 125 बी के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा हिरासत में लिए गए ट्रक चालक को जेल भेज दिया है मामले की जांच उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह कर रहे हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!