साई मन्दिर के पुजारी की हत्या व लूटपाट की जघन्य घटना का सफल अनावरण, घटित में संलिप्त 25000-25000/-रु0 के इनामिया 03 अभि0गण को किया गया गिरफ्तार ,लूटी गयी सम्पत्ति बरामद ।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत खेडा बुजुर्ग में स्थित सर्वेश्वर साई मन्दिर परिसर में कमरे में सो रहे पुजारी मनोज शंखधार की अज्ञात अभियुक्तो द्वारा अगोछे से गला दबाकर व पैर बाँधकर निर्मम रूप से हत्या कर दी गयी थी तथा बदमाश मन्दिर परिसर से दो चांदी के मुकुट, सीसीटीवी का डीवीआर व मृतक का मोबाइल फोन लूट कर ले गये थे। इस घटना के सम्बन्ध में मृतक के बहनोई श्री सत्येन्द्र मिश्रा की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 17.11.2025 को थाना सिविल लाइन पर मुकद्दमा पंजीकृत किया गया था । नगरीय क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज घटना से स्थानीय लोगो में भय एवं दहशत का माहौल व्याप्त था। इस घटना के घटना स्थल का वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा निरीक्षण किया गया और घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए इसके अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार, थाना प्रभारी सिविल लाइंस नीरज कुमार के नेतृत्व में ,सर्विलांस व एसओजी तथा पुलिस की 04 टीमे गठित की गयी थी । इन टीमो द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु व्यापक रूप से घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गये तथा मुखबिरो व अन्य श्रौतो का सहारा लेते हुए घटना की पतारसी सुरागरसी की गयी और इलैक्ट्रोनिक सर्विलांस का उपयोग किया गया। फोरेन्सिक टीम द्वारा भी घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किये गये। अनावरण हेतु लगायी गयी टीमो द्वारा निरन्तर अथक व सार्थक प्रयास करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया तथा इसमें संलिप्त 03 अभियुक्तो 1.विशेष कुमार उर्फ छोटू पुत्र अमरीश चन्द्र शर्मा निवासी ग्राम परौर थाना परौर जनपद शाहजहांपुर 2.नीतेश कुमार पुत्र अमरीश चन्द्र शर्मा निवासी ग्राम परौर थाना परौर जनपद शाहजहांपुर 3.हिमांशु पुत्र सत्यदेव निवासी ग्राम मनसा नगला थाना उसावा जनपद बदायूँ को मय घटना में लूटे गये दो चांदी के मुकुट व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल स्पलेन्डर प्लस नम्बर UP 24 BK 5022 रंग काला सहित गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा गिरफ्तार 03 अभि0गण पर 25000-25000/-रु0 के इनाम घोषित किया गया ।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!