ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के बैनर तले ऑनलाइन हाजिरी का विरोध हुआ
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के बैनर तले ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को बिसौली ब्लाक परिसर में ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संघ के अध्यक्ष क्षेत्रपाल शाक्य ने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं सुनी जाती तब तक वह ऑनलाइन अटेंडेंस सहित अन्य विभागों का अतिरिक्त कार्य किसी भी स्थिति में नहीं करेंगे। महामंत्री विकास पुरी ने कहा कि ग्राम विकास विभाग के कर्मियों पर बिना किसी ठोस व्यवस्था के कार्य थोपना अन्याय है। मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की आंदोलन को तेज करते हुए 4 और 5 दिसंबर को पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा, और रैली निकाल कर अपनी मांगों को बुलंद करेंगे। इस दौरान क्षेत्रपाल शाक्य, विकास पुरी, चेतेंद्र पाल, अंकुर पाराशरी प्रिया पाल जगदीश सिंह प्रशांत किशोर कुमार सुशील कुमार उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

