अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा पुलिस कार्यालय में अतिक्रमण हटाने/यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु मीटिंग
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा पुलिस कार्यालय में अतिक्रमण हटाने व यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में विभिन्न विभागों के अधि0/कर्म0गण ने भाग लिया गया । गोष्ठी में अतिक्रमण हटाने व यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न विभागों के लोगों से उनके सुझाव प्राप्त किए गए तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान संबंधित को त्रुटियों को चिन्हित करने व कमियों को दूर करने,प्रचार प्रसार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए । शहर में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया जाएगा व प्रचार-प्रसार किया जायेगा । इस दौरान 01 सप्ताह के उपरान्त आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी । गोष्ठी में महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर यातायात सुधार के लिए एक कार्य योजना तैयार करे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

