यू0पी0 पुलिस की अधिकृत वेबसाइड पर अभी भी तैनात है कोतवाली नगर में धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी

सिटी रिपोर्टर-एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स

-बिना अपडेट के सक्रिय है यू0पी0 पुलिस,
-सोशल सतर्कता पर जनता उठा रही है सवाल

बाराबंकी। एक तरफ पुलिस से बड़े-बड़े दावें कर रही है कि सोशल साइटों की निगरानी की जा रही है और ट्वीटर, फेसबुक, व्हाट्सअप के द्वारा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है वही दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस की अधिकृृत वेबसाइड पर लगभग दो माह पूर्व स्थानान्तरण धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी का हो गया है जो वर्तमान समय में हैदरगढ़ कोतवाली में तैनात है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बाराबंकी की कोतवाली में वर्तमान समय में पंकज सिंह तैनात है, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस की अधिकृत वेबसाइड पर अभी भी धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी कोतवाल नियुक्त है। एक तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल साइटों को लेकर काफी सतर्क रहने का दावा कर रही है वहीं दूसरी तरफ इस तरह की भ्रमित कर देने वाली जानकारी अधिकृत वेबसाइड द्वारा प्रसारित की जा रही हैं। अब देखना है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस अपनी वेबसाइडट को अपडेट करती है या इसी तरह से लोगों को भ्रमित करती रहेगी।

Don`t copy text!