थाना सहसवान पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत शनिवार को थाना सहसवान पुलिस द्वारा कस्बा सहसवान में एसबीआई की मुख्या शाखा के गेट से एक हीरो स्पलेन्डर नं0 UP24BF4051 की हुई चोरी के सम्बन्ध में थाना सहसवान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था अज्ञात जिसमें शानीवर को एक अभियुक्त मनोज पुत्र प्रताप सिंह निवासी कमालपुर जल्लूनगर थाना जरीफनगर को चोरी की एक हीरो स्पलेन्डर नं0 UP24BF4051 के साथ गिरफ्तार किया गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

