चाइल्ड लाइन ने बच्चों को दिये माक्स, सेनेटाइजर व साबुन कोरोना वायरस से बचाव के बताये उपाय, बच्चो को किया जागरुक

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। शनिवार को बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन 1098 के जिला समन्वयक जियालाल टीम सहित शहर के लखपेड़ाबाग स्थित नीम चैराहा के झोपड़ पट्टी मलिन बस्ती के बच्चों को कोरोना वायरस से बचाओ के लिए तथा स्वच्छता अपनाने के लिए साबुन से हाथ धुलकर बताया, तथा बच्चों से भी हाथ धुलवाकर प्रेरित किया। खाना खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ अवश्य धुले। प्रत्येक रविवार को नाखून काटने व प्रतिदिन स्नान करने के लिए बताया और अनावश्यक घर से न निकलने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को डेटाल साबुन, मास्क व सेनेटाइजर वितरित किया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन टीम सदस्य अमित कुमार व अनिल कुमार यादव मौजूद रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!