07 अभियुक्तों समेत 110 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ अरविन्द चतुर्वेदी के आदेश पर जनपद के समस्त थानों द्वारा अवैध मद्य निष्कर्षण एवं अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसमें जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल 110 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर भारी मात्रा में लहन मौके पर ही नष्ट किया गया। थाना कोठी पुलिस ने जुगुनू पुत्र स्व0 बहादुर निवासी सराय हिजरा, जन्मेजय पुत्र हनुमान, सुधीर पुत्र जन्मेजय निवासीगण बक्सावां, संजय पुत्र जगजीवन निवासी रसुलपुर के पास से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण बरामद किया है पुलिस ने इन सभी अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोठी पर मु0अ0सं0 154/2020 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया। वहीं कुर्सी पुलिस ने भी 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण के साथ लालजी पुत्र राजा राम निवासी चमरही को गिरफ्तार किया है। रामनगर पुलिस ने गुड्डू पुत्र देवराज निवासी परसिया व पप्पू पुत्र राम सिमरन निवासी खुर्दा के पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। जनपद भर में चलाये गए अभियान मे कई सो लीटर कच्ची शराब व लहन पकड़ी है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

