सपा संरक्षक पर टिप्पणी शाक्त कार्यवाही हो: विनय यादव सपाइयों ने नगर कोतवाली में दर्ज करायी रिपोर्ट

बाराबंकी। सोशल मीडिया पर सपा संरक्षक सांसद मुलायम सिंह यादव के विरूद्ध की गई अभद्र टिप्पणी पर सपाइयों में उबाल आ गया है। सपा सदर विधानसभा अध्यक्ष विनय कुमार यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नगर कोतवाली पहुंचकर अभद्र टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दिया।

विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव ने बताया कि अमरेश सिंह नामक व्यक्ति ने अपने एफबी एकाउंट पर सपा संरक्षक को लेकर अभद्र पोस्ट की थी। जिसपर ठाकुर अर्पित सिंह ने अभद्र टिप्पणी की थी जिसे लेकर समाजवादी साथियों में आक्रोश व्याप्त है।उन्होंने कहा ऐसा करने वालो ने सपा संरक्षक का अपमान कर माहौल खराब करने का काम किया है। ऐसे कृत्य को समाजवादी कार्यकर्ता बर्दास्त नहीं करेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक गुप्ता, मो. उबैद, शकील दत्ता, बबूल मिश्रा, अमित यादव आनंद, अंकित वर्मा बादल, शमशेर सिंह यादव, वीके गौतम, अंशुमान यादव, मो. युसुफ अब्दुल्ला, वीरेंद्र यादव, जसवंत यादव, अभिषेक यादव, हिमांशु वर्मा समेत कई सपाई मौजूद रहे।

Don`t copy text!