कर्मवीर पुलिसकर्मी एवं समाचार पत्र वितरक को उषा श्रीवास्तव ने स्वयं द्वारा निर्मित मास्क एवं साबुन का वितरण किया
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी । कोरोना वायरस से बचाव हेतु आज दिनाक 16-5-2020 समय प्रातः 4 बजे धनोखर तालाब बाराबंकी मे न्यू रेनबो वेलफेयर सोसाइटी बाराबंकी द्वारा संस्था की संरक्षक उषा श्रीवास्तव ने स्वयं से निर्मित मास्क एवं साबुन का वितरण कर्मवीर पुलिसकर्मी एवं समाचार पत्र वितरक को किया । उपरोक्त कर्मवीर हाकर इस महामारी के समय मे भी अपना कार्य सुचारु रूप से कर रहे हैँ।
संस्था की ओर से सभी का स्वागत एवं अभिनन्दन। उपस्थितगण – शत्रोहनलाल श्रीवास्तव, करन श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव पत्रकारगण सर वर अली रिजवी , देवेन्द्र मिश्रा , पिन्टू शुक्ला , राकेश अवस्थी एवं मनोज मौर्य एजेंसी वाले,राधे श्याम तथा बरसाती, अशोक मौर्य व मनोज मौर्य , कमलेश ,राकेश, केदार,संतोष आदि हाकरों को स्वयं द्वारा निर्मित मास्क तथा साबुन वितरण किया गया ।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
Related Posts

